रेवांचल टाइम्स कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 11 नवंबर को धान उपार्जन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ज्योति बघेल, उप संचालक कृषि राजेश खोब्रागड़े, जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ राजीव सोनी, प्रभारी विपणन अधिकारी राकेश असाटी, उपायुक्त सहकारिता हंसा टेंभरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें। खरीदी केन्द्रों पर तौल काटे, बारदाने, सिलाई मशीन आदि का इंतजाम करें। किसानों के लिए छाया एवं पानी की भी व्यवस्था की जाये। किसानों से खरीदी गई धान के भंडारण के लिए केप एवं गोदाम का भी इंतजाम कर लिया जाये।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 198 केन्द्र बनाये जा रहे है। इनमें से 17 केन्द्र महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा एवं 02 केन्द्र एफपीओ द्वारा संचालित किये जायेंगें।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment